
ब्यूरो रिपोर्ट
वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उइके शासकीय महाविद्यालय सारनी द्वारा ‘कॉलेज चलो अभियान द्वितीय चरण’ में प्राचार्य श्री प्रदीप पन्द्राम जी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20 मई 2026 को पी.एम. श्री शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जुवाड़ी में आयोजित किया गया। उन्होंने शिक्षकों को महाविद्यालय में प्रवेश की योजनाओं एवं नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत ई-प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ई-प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश लेने की प्रक्रिया विस्तारपूर्वक श्री दिनकर लिखितकर द्वारा समझाई गई जिसे विद्यार्थियों को साझा करने का अनुरोध किया। तथा कॉलेज चलो अभियान के नोडल अधिकारी श्री डॉ हरीश लोखंडे ने विभिन्न छात्रवृत्तियों, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शनकी जानकारी भी प्रदान की गई।
विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय से संबंधित जानकारी डॉ राजेश हनोते द्वारा शिक्षकों को दी गई। साथ ही युवा उत्सव, क्रीड़ा विभाग,स्मार्ट कक्षाओं की जानकारी श्री अनुज कुमार हलदार द्वारा प्रदान की गई। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से कॉलेज का भ्रमण का निवेदन श्री अनिल तुमड़ाम कुमार द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर पी.एम. श्री शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जुवाड़ी के प्राचार्य श्री प्रदीप बाकला एवं रानीपुर स्कूल प्राचार्य श्रीमती बबीता वर्मा ने कहा की सभी विद्यार्थियो की रूचि उच्च शिक्षा प्राप्त करने की है इस कार्य हेतु महाविद्यालय की कॉलेज चलो अभियान की टीम के साथ स्कूल स्टाफ इस कार्य में शामिल हुए ।



