scn news india

भारत सरकार द्वारा ट्रेडमार्क पंजीकृत मिडिया

scn news india

भारत सरकार द्वारा ट्रेडमार्क पंजीकृत मिडिया

Shahdol

प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक निलंबित

Scn News India

ब्यूरो रिपोर्ट 

राज्य शासन द्वारा प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रण शहडोल श्री विपिन पटेल को निलंबित कर दिया गया है। श्री पटेल को समर्थन मूल्य पर शिवपुरी जिले की सेवा सहकारी संस्था को एक किसान द्वारा विक्रय किये गए गेंहू का भुगतान नही होने पर समाधान ऑनलाइन में की गई शिकायत एवं परीक्षण के बाद निलंबित किया गया है। श्री पटेल तत्समय शिवपुरी जिले में जिला आपूर्ति अधिकारी और जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम के प्रभारी थे।

निलंबन अवधि में श्री पटेल का मुख्यालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय भोपाल रहेगा। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।