
ब्यूरो रिपोर्ट
पूर्व राष्ट्रपति एवं मिशाल मेन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब की पुण्यतिथि पर नमन
तेजगढ़ मंडल में अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल ने डॉ अब्दुल कलाम साहब की पुण्यतिथि पर याद कर नमन किया
तेजगढ़:- 56 जबेरा विधानसभा के मंडल तेजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भारत के महान विज्ञानिक पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम अयोजित हुआ। जिसमें वक्ताओं द्वारा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी की जीवन परिचय एवं उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण में जो अहम योगदान दिया उस पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में मंडल अध्यक्ष भारत सिंह लोधी ने कहां की डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी के पद चिन्हों पर हम सबको चलना चाहिए और उनके परिश्रम से प्रेरणा लेकर युवाओ को अपनी मंजिल हासिल हो सकती है। उप सरपंच एवं भाजपा अजजा मोर्चा मंडल तेजगढ़ सुनील शाह ठाकुर ने कलाम साहब के जीवन परिचय पर वक्तव्य रखें।

इस अवसर पर भाजपा तेजगढ़ मंडल तेजगढ़ श्री भारत सिंह लोधी जी, उपाध्यक्ष राजीव बंटी बड़ेराय, महामंत्री गंगाराम बंसल, मंत्री ऋषि दीक्षित, अल्पसंख्य मोर्चा मंडल अध्यक्ष अबरार अली, भाजपा अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील शाह ठाकुर उपसरपंच ग्राम पंचायत समदई, वाजिद अली, पप्पू खान, इरसाद अली, आदि लोगों की उपस्थिति रही।







