
ब्यूरो रिपोर्ट
- जिले भर में मनाया मातृ पितृ पूजन दिवस
- 14 फरवरी को सच्चे प्रेम दिवस के रूप में मनाने का संकल्प
- भारत भारती आवासीय विद्यालय में सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया पूजन
- राष्ट्रीय पर्व घोषित करने प्रधानमंत्री तक पहुंचाई गई मांग
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और संघ प्रचारक सुरेश सोनी को सौंपा ज्ञापन
बैतूल- जिलेभर में 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा संत आशारामजी बापू की प्रेरणा से आयोजित इस अभियान का मुख्य कार्यक्रम भारत भारती आवासीय विद्यालय में संपन्न हुआ, जहां सैकड़ों विद्यार्थी अपने पालकों के साथ उपस्थित रहे और भावुक वातावरण में माता-पिता का विधिवत पूजन किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने थाली में पूजन सामग्री सजाकर माता-पिता को तिलक किया, पुष्पहार पहनाए, मुंह मीठा कराया, आरती उतारी और चरण वंदना कर आशीर्वाद लिया। दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से शुभारंभ हुए आयोजन में पारिवारिक सम्मान और संस्कारों की अनूठी छटा दिखाई दी।
विद्यालय सचिव मुकेश खंडेलवाल
विद्यालय सचिव मुकेश खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में राजीव झा, राजेश मदान, सह सचिव दीपेश मेहता, सी ए सचिन आर्य, पूजा अमझरे, प्राचार्य जितेंद्र परसाई एवं वैभव जोशी मौजूद रहे। मुकेश खंडेलवाल ने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद से ही जीवन में सर्वांगीण विकास संभव है और प्रतिदिन उनका सम्मान किया जाना चाहिए।
समिति संरक्षक राजेश मदान
समिति संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि बैतूल सहित देशभर में विगत 18 वर्षों से मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जा रहा है और यह अभियान देश-विदेश तक फैल चुका है। वक्ताओं और साधकों ने इसे राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग दोहराई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक यह मांग पहुंचाने के लिए भोपाल में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहनजी नागर की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं संघ प्रचारक सुरेश सोनी को संरक्षक राजेश मदान द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने संकल्प लिया कि वे प्रतिदिन अपने माता-पपिता की सेवा करेंगे और 14 फरवरी को सच्चे प्रेम दिवस के रूप में मनाएंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में शिक्षकगण और अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में मिठाई प्रसादी और सत्साहित्य का वितरण किया गया। संचालन राजेश मदान ने किया तथा आभार अजय भारती ने व्यक्त किया।
दोपहर 1 बजे मातोश्री वृद्धाश्रम में भी बुजुर्गों का विधिवत पूजन कर उन्हें स्वल्पाहार वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बंशीलाल सोनी, मोहन मदान, अनूप मालवीय, सुरेन्द्र कुंभारे, धीरज शिवहरे, रविकांत आर्य, मनीष सोनी, योगेश सोनी, प्रभाशंकर वर्मा, आशाराम पंवार, मुकुंदराव वराठे, एलबी गायकवाड, रामराव कड़वे, मनु झा, रूपा विश्वकर्मा, अमिता परमार, शोभा सोनी, चंद्रशेखर मालवीय सहित संपूर्ण विद्यालय स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।
