
ब्यूरो रिपोर्ट
सारनी l ठेकेदार संघ के चुनाव को लेकर सहमति नहीं बनने की वजह चुनावी प्रक्रिया टल गई है l अब 28 फरवरी को चुनाव संपन्न कराए जाने का निर्णय लिया गया है l
वहीं ठेकेदारों के बीच खुलकर मनमुटाव की स्थिति नजर आई l उपस्थित ठेकेदार नियम के तहत चुनाव कराने के पक्ष में थे लेकिन नागेंद्र निगम निगम नियमों को मानने को तैयार नहीं थे l
शनिवार ठेकेदार संघ सारनी का चुनाव की तिथि तय हुई थी l

शॉपिंग सेंटर एक होटल में करीबन 40 ठेकेदार उपस्थित हुए l सभी वरिष्ठ ठेकेदारों की मौजूदगी में पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया l कार्यकारिणी भंग होने के पश्चात मंचासीन संरक्षकों ने अपने -अपने विचार रखे l
इसके बाद नए अध्यक्ष के गठन की प्रक्रिया पर चर्चा शुरु हुई l अध्यक्ष पद के लिए सात दावेदारों के नाम सामने आए जिसमे जगदीश आहूजा, नन्हे चंद्रवंशी, आर आर यादव, सन्नी एरुल, विजय पड़लक, नागेंद्र निगम, समीम रिजवी के नाम सामने आए l वरिष्ठ संरक्षकों ने साथो उम्मीदवारों को आपसी समन्यवय के तहत चर्चा करने की बात रखी l
सातो उम्मीदवारों में से चार लोगों ने नागेंद्र निगम को सपोट करने का निर्णय लिया l

लेकिन दो ठेकेदारों के बीच समन्वय नहीं बनने के बाद नागेंद्र निगम द्वारा मंच में आकर चिल्ला चोट करते हुए इस संघ का रजिस्टेशन मेरे नाम का है और इस संघ के लिए में अपनी मर्जी का मालिक कुछ भी निर्णय ले सकता हूं जैसे शब्द बोले जाने से सभी ठेकेदारों में नाराजगी देखने देखने को मिली l उन्होंने अपनी नवीन कार्यकारिणी जल्द घोषित करने की मंच से घोषणा कर दी है l
चुनाव के लिए संघ की सदस्य होना अनिवार्य किया गया है l
गौरतलब रहे की यदि ठेकेदारों के बीच आपसी समन्वय नहीं बना तो 28 फरवरी को होने वाला चुनाव नए ठेकेदार संघ के बैनर तले हो सकता है l यदि ऐसा हुआ तो सतपुड़ा पावर प्लांट में दो संघ कार्य करते दिखाई दे सकते हैं l
वहीं मच पर बैठे कुछ ठेकेदारों ने कहा की 40 साल से सतपुड़ा संघ कार्य कर रहा है,मर्यादा में रहकर ही शब्दों का चयन किया जाता रहा है l





