
बिहार की चौखट पर मानसून
मानसून बिहार के किशनगंज से करीब 28-30 किलोमीटर की दूरी पर पश्चिमी बंगाल के इस्लामपुर क्षेत्र में रुका हुआ है. बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवैया के शक्तिशाली नहीं होने के चलते करीब चार दिनों से माॅनसून यहां से बिहार की ओर आगे नहीं बढ़ पा रहा है. इसके बाद भी राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार में कुछ एक जगहों पर प्री मानसून बारिश जारी रहने के आसार हैं. राज्य का शेष हिस्सा लगभग पूरी तरह सूखा रहेगा…..